My Voice, My Story: Reaching for the Sky

About
The COVID-19 epidemic threw the entire world into crisis. Social life came to a standstill, inequalities deepened, and educational systems faltered. Behind the tragedy, though, there was also hope. In remote parts of Bihar and Uttar Pradesh in India, young Muslim and Dalit girls, some with the support of their families and some without, emerged as leaders, learners and voices of resilience within their communities. These are their stories.
As part of the Girls’ Learning and Leadership Programme (GLLP) organised by the Centre for Social Inclusion and Equity (CSEI), the girls went through peer learning, leadership building, social-emotional development, and responded to the programme’s creation of pathways to continue their education, advocate for their rights and inspire others around them. Their stories offer a living archive of courage, aspiration and hope. Each story holds deeply personal experiences of exclusion, poverty, interrupted education, gender discrimination and a fierce determination to rise above this.
Developed through an intensive creative writing journey supported by workshops and interactions with women writers, the narratives reveal not only struggles but also strength, imagination, and agency. Together, they remind us that despite systemic challenges, young girls continue to dream, learn, and lead change. This first-of-its-kind collection is a testimony to the power of storytelling, education, and collective resilience in shaping a more just and inclusive future.
कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को अचानक संकटकाल में धकेल दिया था। सामाजिक जीवन ठप्प हो गया, असमानताएँ और गहरी हो गईं और शिक्षा व्यवस्था लड़खड़ा गई। पर इस त्रासदी के पीछे कहीं ना कहीं जगह-जगह पर थोड़ी सी उम्मीदें भी थी। भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश के सुदूर इलाकों में, मुस्लिम और दलित किशोरियाँ, कुछ अपने परिवारों के सहयोग से और कुछ बिना सहयोग के, अपने समुदायों में नेतृत्वकर्ता, शिक्षार्थी और दृढ़ता की आवाज़ बनकर उभरीं। यह उनकी कहानियां हैं।
सेंटर फॉर सोशियल इक्विटी एंड इन्क्लूज़न (CSEI) द्वारा आयोजित गर्ल्स लर्निंग एंड लीडरशिप प्रोग्राम (GLLP) के माध्यम से इन किशोरियों ने अपने सहपाठियों से सीखा, नेतृत्व क्षमता विकसित की, सामाजिक-भावनात्मक विकास का हिस्सा बनीं और कार्यक्रम द्वारा बनाए गए अवसरों का लाभ उठाकर अपनी शिक्षा जारी रखी, अपने अधिकारों के लिए पहल की और अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित किया। ये कहानियाँ साहस, आकांक्षा और आशा का जीवंत संग्रह प्रस्तुत करती हैं। प्रत्येक कहानी बहिष्कार, गरीबी, बाधित शिक्षा, लैंगिक भेदभाव और इन सबसे ऊपर उठने के दृढ़ संकल्प के गहरे व्यक्तिगत अनुभवों को प्रतिबिंबित करती है।
महिला लेखिकाओं के साथ कार्यशालाओं और संवादों द्वारा समर्थित गहन रचनात्मक लेखन से विकसित ये कहानियाँ न केवल संघर्षों को उजागर करती हैं, बल्कि शक्ति, कल्पना, और आत्मनिर्भरता को भी दर्शाती हैं। ये सभी रचनाएँ मिलकर हमें याद दिलाती हैं कि कैसे व्यवस्थागत चुनौतियों के बावजूद, किशोरियाँ सपने देखना, सीखना और बदलाव की ओर कदम बढ़ाना जारी रखती हैं। यह अनूठा संग्रह एक न्यायपूर्ण और समावेशी भविष्य का निर्माण करने में कहानियों, शिक्षा और सामूहिक दृढ़ता की शक्ति का प्रमाण है।




















Write a comment ...